Food, Civil Supplies & Consumer Affairs Department, Bihar द्वारा जारी Official User Manual के अनुसार राशन कार्ड में सदस्य जोड़ना / हटाना / विवरण सुधार की पूरी प्रक्रिया।
ब्राउज़र में www.rconline.bihar.gov.in खोलें और “Login” बटन पर क्लिक करें। Login JanParichay – Meri Pehchaan के माध्यम से होगा।
यदि पहले से registered हैं तो login करें, अन्यथा मोबाइल नंबर से OTP लेकर Meri Pehchaan पर registration पूरा करें। Registration के बाद “Continue” → “Skip Dashboard” चुनें।
Meri Pehchaan Dashboard से Bihar State Service → Bihar Ration Card Online Production चुनें। RCMS Portal खुलेगा।
Dashboard Menu से Apply → Apply for Correction चुनें और राशन कार्ड संख्या डालकर Search करें।
तालिका में उपलब्ध विकल्पों से: Add Member (नया सदस्य जोड़ना), Edit (विवरण सुधार), Delete (सदस्य हटाना) करें।
Annexure में Yes/No चुनें, फिर सभी आवश्यक दस्तावेज़ (सभी सदस्यों के Aadhaar, Address Proof, Bank Documents) एक ही merged PDF में, Self-Attested रूप में upload करें और Final Submit करें।
| Status | मतलब | क्या करें |
|---|---|---|
| Pending | Correction आवेदन जांच में है | Verification पूरा होने तक प्रतीक्षा करें |
| Approved | सुधार स्वीकृत | Updated विवरण सुरक्षित रखें |
| Rejected | दस्तावेज़/जानकारी अमान्य | Reason देखकर सुधार कर पुनः आवेदन |
| Service | Link |
|---|---|
| RC Online Portal | rconline.bihar.gov.in |
| Meri Pehchaan (JanParichay) | meripehchaan.gov.in |